जौनपुर। लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष, एक ही रात चार घरों में चोरी

बदलापुर, जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के दो गावों से चोर एक ही रात में चार घरों से अज्ञात चोरों ने बाइक सहित स्टेपलाइजर चोरी कर ले गए। मछलीगांव और मसनपुर में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। शनिवार की सुबह पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोरी की घटनाओं के लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसनपुर गांव निवासी सुरेन्द्र गौतम का परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गया। रात में अज्ञात चोरो ने मडहा मे खड़ी होंडा साइन बाइक चुरा ले गए। सुबह परिवार के लोग उठे तो देखा बाइक गायब थी। थोड़ी देर बाद अनिल मिश्रा के यहां भी चोरी की सूचना मिली। अनिल ने बताया कि उनके घर पर लगा स्टेपलाइजर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। वहीं मछलीगांव निवासी भभूति निषाद के पम्प मशीन से अज्ञात चोरों ने ताला काट कर स्टेपलाइजर चुरा ले गए। इसी गांव में स्थित संतोष निषाद के पम्प मशीन का ताला काटकर स्टेपलाइजर चोरी का असफल प्रयास किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने