जौनपुर। मांग पूरी होने पर कर्मचारियों में हर्ष
जौनपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद जौनपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य पत्नी डा राम सूरत मौर्य जी को धन्यवाद दिया।
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा काफी दिनों से मांग किया जा रहा था परन्तु आज तक उस पर कोई विचार पूर्व के विभागीय अधिकारियो द्वारा नहीं किया गया। परन्तु वर्तमान के अध्यक्ष महोदया व अधिशासी अधिकारी द्वारा संगठन के कर्मचारी कार्यालय की स्वीकृति प्रदान की गयी। वर्तमान की अध्यक्ष महोदया ने कर्मचारी की समस्या व पीड़ा को समझते हुए कर्मचारी कार्यालय की मांग पूरी करते हुए अधिशासी अधिकारी पवन कुमार द्वारा जेई से दिनांक 16/12/2023 को स्थान चिन्हत कर नाप कराया गया। इस कर्मचारी कार्यालय की नाप की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गयी। ईस मौके पर ऊपस्थित तमाम कर्मचारी व पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष व डा राम सूरत मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को धन्यवाद दिया। उपस्थित पदाधिकारी संरक्षक विनोद कुमार सिंह व अध्यक्ष कमरुद्दीन व वरिष्ठ ऊपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव व ऊपाध्यक्ष ऊमेश चौधरी महामंत्री लखन व वरिष्ठ महामंत्री संजीव कुमार ऊपाध्याय रिजवान, दिलशाद, मुन्ना, प्रकाश सगीर, शाहिद, सलीम बरिष्ठ पदाधिकारी संजय कुमार पाठक व तुफैल अहमद मौजूद आदि रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know