जौनपुर। 518 जोड़े सामूहिक विवाह में परिणायाबद्ध

जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को मड़ियाहूं स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 518 जोड़ों का रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। 

नये जोड़ो के लिये ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य पंडाल में ही किया जा रहा था। इस दौरान 11 मुस्लिम जोड़ो का विवाह इस्लामिक रीति रिवाज से कराया गया। जबकि अन्य जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाह हेतु बंधन में बंधे। वैवाहिक बंधन में बंधे सभी जोड़ों को उपहार के रूप में सूटकेस, नाक की कील, पायल, बिछिया चूड़ीकेस, कपड़ा देने के साथ साथ डीबीटी के माध्यम से धनराशि उनके खाते में भेजा गया। सभी वैवाहिक जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछली शहर सांसद बीपी सरोज व विधायक आर के पटेल ने किया। सभी वर वधू को आशीर्वाद दिया। संचालन उप जिला परियोजना निदेशक डा0 रमेश चंद्र यादव ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, खंड विकास अधिकारी गिरिजेश प्रसाद, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने