प्रदेश के 10 जनपद न्यायालयों में फायर फाइटिंग सिस्टम की स्थापना हेतु      656.73 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊः दिनांक: 12 नवम्बर, 2021


उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10 जनपद न्यायालय अलीगढ़, लखनऊ, गोण्डा, अम्बेडकरनगर, बदायूं, फैजाबाद, बरेली, संभल, अमरोहा तथा कासगंज में फायर फाइटिंग सिस्टम की स्थापना हेतु प्रथम किश्त के रूप में 656.73 लाख रूपये (छः करोड़ छप्पन लाख तिहत्तर हजार रूपये) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस सम्बंध में न्याय विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृत धनराशि जिस कार्य के लिए स्वीकृति की गयी है, उसका व्यय प्रत्येक दशा में उसी कार्य में किया जाय। स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31 मार्च, 2022 तक अवश्य कर लिया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने