*स्थानान्तरित नगर मजिस्ट्रेट को दी गयी भावभीनी विदाई*



बहराइच 21 अक्टूबर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को देर शाम आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों ने स्थानान्तरित नगर मजिस्ट्रेट को अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक, पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। जबकि मौजूद अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण कर श्री सिंह को विदाई दी।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि अनुशासी और सकारात्मक सोच रखने वाले अधिकारी श्री सिंह ने सफलता पूर्वक सेवा जनपद में पूर्ण की है। श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्यो को बड़ी सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया है। मृदुलभाषी स्वभाव के कारण श्री सिंह जनपद में काफी लोकप्रिय भी थे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, नवांगतुक नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ नगर पालिका परिषद बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता राजस्व अजय कुमार शर्मा, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संजय सिंह व जयराज सिंह, ंतहसील कर्मी संदीप मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मी भानु जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।    
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान नगर मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद बहराइच को वह हमेशा याद रखेंगे। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए उन्होंने सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। विदाई समारोह का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह ने किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, तहसीलदारगण, कलेक्टेट व अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने