जनपद बलरामपुर के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण, दूरगामी प्रभाव वाली उपलब्धि के रूप में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग (एल.सी. संख्या–136, स्पेशल 3ई) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच), भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति जनपद के विकास पथ पर एक बड़ा मील का पत्थर सिद्ध होगी।
यह बहुप्रतीक्षित एनओसी मा० विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, मा० जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाधिकारी महोदय के सतत, प्रभावी और समन्वित प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना को केंद्र स्तर पर स्वीकृति दिलाना जनहित में किए गए सशक्त प्रयासों को दर्शाता है।
प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग–730 पर चैनिज 323.680 से 324.845 के मध्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा अपने व्यय पर निर्मित किया जाएगा। इसके निर्माण से झारखंडी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से आमजन को स्थायी राहत मिलेगी तथा आवागमन पूर्णतः निर्बाध होगा।
यह ओवरब्रिज केवल एक संरचना नहीं, बल्कि जनपद की आर्थिक और बुनियादी विकास व्यवस्था को नई ऊँचाई देने वाला प्रकल्प होगा। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने