उतरौला बलरामपुर - श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थितभाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के संस्था पक स्तम्भ एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिव स को उतरौला में अटल जयन्ती के रूप में श्रद्धा पूर्वक उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्य क्रम का आयोजन विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ- साथ नगर के वरिष्ठजन और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरु आत विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने अटल जी के आदर्शों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के विचारों को आत्म सात करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान नगर के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया, जिससे आयोजन कोसामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा गया है।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य देवता प्रसाद तिवारी ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई के प्रारम्भिक राजनीति क जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। वे अपने शुरुआती संघर्षों के दौर से ही राष्ट्रहित को सर्वो परि मानते थे, और विपक्ष में रहते हुए भी उनकी वाणी तथा विचा रों का सम्मान भी किया करते थे।उन्होंने कहाकि अटल जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विधायक राम प्रताप वर्मा नेअपने सम्बोधन में कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता नहीं,बल्कि एक विचार,एक संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सोच थे। उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता संवाद और सहमति की परम्परा को मजबूत किया, चाहे पोखरण परमाणु परीक्षण हो, स्वर्णिम चतुर्भुज परियो जना हो या विदेश नीति हर क्षेत्र में उन्होंने भारत को नई पहचान दिलाई है।विधायक ने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन हमें यह सिखाता है किसत्ता सेवा का माध्यम होती है,न कि स्वार्थ काउनके आदर्श आज भी भारती य राजनीति के लिएमार्ग दर्शक हैं। नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा, कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी ने गरीब,किसान, सड़क,शिक्षाऔर राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, तथा उनकेनिर्णयों का प्रभाव आज भी देश की नीतियों में दिखाई देता है। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नाग रिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अट ल जयन्ती जैसे आयो जन कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करते हैं।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उतरौला के सभासद गण,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव,सी बी माथुर, कृष्ण कुमार गुप्ता, दद्न मिश्रा, अंकुर कुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, के अलावा भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं नगर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। पूरे इस कार्यक्रम के दौरानवाता वरण श्रद्धा,राष्ट्रभक्ति और अटल विचार धारा से ओत-प्रोत दिखाई पड़ा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know