बलरामपुर- प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद बलरामपुर में आगामी 17 दिसंबर, 2025 (बुधवार) को प्रातः 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्षों को उपस्थित रहते हुए पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर दिवस का उद्देश्य पेंशनरों की शिकायतों का एक ही स्थान पर शीघ्र समाधान करना है। अतः सभी विभागीय अधिकारी समय से उपस्थित होकर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने