बलरामपुर - जिले में विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए संतोषी माता मंदिर से परेड के चारों तरफ होते हुए पीपल तिराहा तक और सिटी मोंटेसरी स्कूल तक भी जोड़ा जायेगा 2.440 किलोमीटर लंबी टू लेन सीसी सड़क के निर्माण को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है।
इस परियोजना के अंतर्गत कुल लागत ₹9 करोड़ 90 लाख 3 हजार रुपए निर्धारित की गई है। सड़क निर्माण के साथ-साथ विद्युत एवं अन्य विभागों द्वारा शिफ्टिंग कार्यों के लिए ₹2.5 करोड़ की राशि भी प्रस्तावित की गई है।
यह परियोजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है,जिसके माध्यम से तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह सड़क न केवल सुगम यातायात का साधन बनेगी,बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच को भी सुलभ बनाएगी।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा:
"बलरामपुर क्षेत्र में चौमुखी विकास निरंतर जारी है। यह स्वीकृति विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में बलरामपुर का ऐतिहासिक विकास हो रहा है।"

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

प्रेस वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी श्री डी.पी. सिंह बैस भी मौजूद रहे। इस परियोजना को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल है,क्योंकि लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग की जा रही थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने