जौनपुर। जीवन में दिन और समय महत्वपूर्ण-ज्ञानप्रकाश

जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ ने शनिवार को अपना वार्षिक कैलेंडर 2023 को जारी कर दिया। वार्षिक कैलेंडर 2023 का लोकार्पण समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। यह कार्यक्रम रोडवेज स्थित क्षेम सदन परिसर में आयोजित किया गया।
         
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा की जीवन में तिथि और समय का महत्व है। कैलेंडर हमें दिन के अनुसार कार्यक्रम बनाने की में सहायता देते हैं। उन्होंने कहा कि कैलेंडर आज के समय में भी प्रासंगिक है और रहेगा। डिजिटल युग में जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा कैलेंडर का प्रकाशन किया जाना एक सराहनीय कदम है। यह अपने धरोहर को बचाने का एक प्रयास भी है। अध्यक्षता करते हुए जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कैलेंडर का प्रकाशन अत्यंत ही संघ का सराहनीय कदम है। यह प्रयास संघ को अनवरत करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम और कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया। ज्ञात हो कि इस बार का कैलेंडर को जनपद जौनपुर के विभिन्न घटनाओं के प्राचीनतम चित्रों से सुसज्जित किया गया है। संकलन योग्य इस कैलेंडर में जौनपुर जिले के अनेक राजनीतिक सामाजिक साहित्यिक क्षेत्रों की विभूतियों एतिहासिक घटनाओं को स्थान देने साथ ही जौनपुर की ऐतिहासिक इमारतों के अति दुर्लभ चित्रों को संयोजित किया गया है। डॉ पीसी विश्वकर्मा, राम सृंगार शुक्ल गदेला, रामदयाल द्विवेदी, वीरेंद्र मिश्र विराट, अखिलेश तिवारी अकेला, शशिराज सिन्हा, देवी सिंह, प्रकाश चन्द्र शुक्ला, राजेश मौर्या, विनोद विश्वकर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने