हिंदी संवाद न्यूज़ रिपोर्टर
 सुरेंद्र शर्मा
भाजपा निषाद पार्टी अपना दल गठबंधन के द्वारा आज कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के महरुआ बाजार के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया, जनसभा के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डा० संजय निषाद जी रहे, जनसभा में जनता की भारी भीड़ उमड़ी, पूरा रामलीला मैदान खचाखच भरा था एवं रोड और पीछे वाले मैदान पर भी जनता बैठी थी। भाजपा निषाद पार्टी अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी श्री अवधेश द्विवेदी जी के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय निषाद जी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया एवं जनता से अवधेश द्विवेदी जी को जिताने का निवेदन किया।  जनसभा में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजितराम त्रिपाठी जी, विधानसभा प्रभारी शक्ति सिंह जी, रमाशंकर सिंह जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिन्टू जी, निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद जी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष  संजय निषाद जी, विधायक टाण्डा प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता जी,ब्लाक प्रमुख भीटी प्रतिनिधि राणा वीर सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह जी, सत्येंद्र नाथ पाण्डेय जी, ओमप्रकाश तिवारी जी, ज्ञानेंद्र पाण्डेय उर्फ छोटे पाण्डेय जी, अभिमन्यु अग्रहरि जी, आदित्य प्रसाद शुक्ला जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह जी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी जी, कुलदीप सिंह जी, अमरजीत मौर्या जी, आनन्द श्रीवास्तव जी, सुभाष वर्मा जी, मण्डल महामंत्री रानेश पाण्डेय जी, सीतांशु त्रिपाठी जी, विधानसभा आईटी संयोजक कुलदीप अग्रहरि जी, विवेक तिवारी बाबा जी, अतुल द्विवेदी जी, कौशलेंद्र निराला जी, अंकित मण्डेला जी, जालिम सिंह जी, राजू सिंह जी विक्रांत मिश्र जी, अमित मिश्र जी एवं अन्य सभी कार्यकर्ता तथा लोग उपस्थित रहे।











    

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने