अंबेडकरनगर को जलालपुर में प्रबुद्ध मतदाता संवाद का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि- भारतीय जनता पार्टी ने विकास की बात की है और लोगों को जोड़ने का काम किया है। हम सर्वप्रथम राष्ट्र की बात करते हैं। हम लोग त्याग करते हैं लेकिन लोग हमारे सीने पर चढ़कर राज करते हैं।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, एनडीए ने हमेशा अपने लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारा दिया था, सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास। हमारी सरकार ने कभी जाति और धर्म देखकर विकास करने का कार्य नहीं किया।
लोग कहते हैं कि, सपा कहती है कि राम हमारे भी हैं, हमने कब कहा कि राम तुम्हारे नहीं है लेकिन तुम्हारे पिताजी ने रामभक्तों पर गोली चलाने का कार्य किया है।
उन्होंने अयोध्या और काशी की बात करते हुए इशारों इशारों में मथुरा का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ एक पक्ष जातिवाद की बात करते हैं वही हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं।
बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि, हम त्याग करते रहे लेकिन बसपा प्रमुख ने हमारे सीने पर राज किया। अखिलेश के समय में उत्तर प्रदेश में सिर्फ 18000 आवास स्वीकृत किए गए थे, लेकिन भाजपा की सरकार में सिर्फ उत्तर प्रदेश में 45 लाख लोगों को आवास देने का कार्य किया गया है।
आज किसी की जमीन पर कब्जा करना व सरकारी धन को हड़पने वालों पर भाजपा सरकार बुलडोजर चलाने का काम कर रही है और ये बुलडोजर चलता ही रहेगा।
हमने ट्रिपल तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को लाभ दिया है साथ ही 35ए से कश्मीर को आजादी दिलाई है इतना ही नहीं गुलाम कश्मीर को आने वाले समय में हम भारत का अंग बनाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, रामप्रकाश यादव, गोकर्ण द्विवेदी, अनंतराम मिश्रा, डॉ आर आर शुक्ला, मीसमरजा,राजेश मिश्रा उर्फ मन्नू, संदीप गुप्ता,संजीव मिश्र,देवेश मिश्र,सुरेश गुप्ता ,अरुण मिश्र, योगेश उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश मिश्र, संजीव सिंह, किरन पांडे, एमपी त्रिपाठी समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know