डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। हालत यह है कि अस्पताल के डेंगू वार्ड भरे पड़े हैं। वहीं, ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए भीड़ उमड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर डेंगू का लार्वा मिलने पर कार्रवाई की जा रही है, बावजूद कई ऐसे इलाके हैं, जहां जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
पिछले साल डेंगू के केवल चार मरीज मिले थे जबकि इस साल 55 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 120 से अधिक लोगों की रिपोर्ट रैपिड जांच में पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में अलग डेंगू वार्ड भी बनाया गया है।मंडलीय अस्पताल के दस बेड वाले डेंगू वार्ड के मरीजों से भरने के बाद अब दूसरे वार्ड में मरीज भर्ती हो रहे हैं। शास्त्री अस्पताल के छह बेड वाले वार्ड में भी पांच मरीज भर्ती हैं। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई अभियान चलाकर कार्रवाई का दावा तो किया जाता है लेकिन कैंट रेलवे स्टेशन के पास की कॉलोनी के साथ ही बजरडीहा, छित्तूपुर में गंदगी के साथ ही नालियां जाम हैं।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know