मथुरा,राजकुमार गुप्ता || नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृंदावन के तत्वाधान में शनिवार और रविवार को बाजारों को खुलवाने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में वृंदावन से शंखनाद किया गया। कार्यक्रम जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जब प्रदेश में सभी चीजों की छूट दी गई है। तो फिर शनिवार और रविवार को बंद का क्या औचित्य है। जब ऑनलाइन कंपनियों को प्रतिदिन व्यापार करने की छूट प्राप्त है तो छोटे व्यापारियों पर यह पाबंदी क्यों। व्यापार मंडल इन दोनों दिनों भी बाजार खोलने की मांग करता है। जिसकी शुरुआत वृंदावन से की गई है। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो संपूर्ण प्रदेश के व्यापारी जन आंदोलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृंदावन के अध्यक्ष आलोक बंसल नेकी। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी एवं स्वागत महामंत्री सुधीर शुक्ला ने किया। बैठक में मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी, नगर मीडिया प्रभारी रितिक अग्रवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा, अठखम्भा बनखंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष जॉनी भाटिया, इस्कॉन मंदिर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष आशु गौतम, प्रेम मंदिर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर, शाहजी व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, महामंत्री महेश शर्मा, लोई बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, महामंत्री लक्ष्मीनारायण दीक्षित, चैतन्य विहार व्यापार मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल बंटी, महामंत्री नगर प्रदीप बनर्जी, नगर कार्यकारिणी सदस्य पवन गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
मथुरा: शनिवार व रविवार को बाजार खोलने के लिए व्यापारियों ने किया शंखनाद
rajgupta109111@gmail.com
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know