उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज का अटल भवन में होगा स्वागत 
        बलरामपुर ।   उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज का दिनाँक 22 जुलाई 2021 को भाजपा कार्यालय अटल भवन में स्वागत सम्मान किया जायेगा । 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि आगामी 22 जुलाई 2021 को सुबह 11:00 बजे अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपुर बलरामपुर में विश्व विख्यात शायर पदम् श्री बेकल उत्साही के नाती उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। 
                      श्री डीपी सिंह ने बताया की सम्मान अफरोज के पिता डॉक्टर अफरोज पर्यावरणविद हैं और बलरामपुर एमएलके पीजी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण किया।
आनंद मिश्र
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने