गिरजा शंकर गुप्ता (ब्यूरो)
अम्बेडकरनगर। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है। खासकर जिले में हरगिज सब कुछ सामान्य नहीं है। पार्टी में गुटबाजी शिखर पर है। पार्टी के बड़े नेता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे अध्यक्ष जिला पंचायत चुनाव के प्रति गंभीर नहीं है। पार्टी नेताओं को अध्यक्ष जिला पंचायत के चुनाव के विपरीत अपने विधानसभा चुनाव की चिंता है। अध्यक्ष के चुनाव के बजाय नेता अपने चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।
यह शायद सच न हो लेकिन समाजवादी पार्टी से जुड़ी सदस्य जिला पंचायत प्रतिमा यादव की सोशल मीडिया पर दो पोस्ट से ऐसा ही पता चल रहा है की समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है। उसके नेता अध्यक्ष जिला पंचायत चुनाव के प्रति उदासीन हैं। प्रतिमा यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ही पार्टी के नेताओं को नसीहत दी है कि अभी अध्यक्ष जिला पंचायत के चुनाव को जीतने में ही पार्टी का भला निहित है। अभी अध्यक्ष जिला पंचायत के चुनाव की रणनीति बनानी चाहिए। अपने चुनाव की तैयारी अध्यक्ष जिला पंचायत के चुनाव के बाद भी किया जा सकता है। प्रतिमा यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं सवाल किया है कि साल 2015 के अध्यक्ष जिला पंचायत के चुनाव जैसा तेवर क्यों नहीं अपना रहे हैं। इशारों ही इशारों में प्रतिमा यादव ने बिना नाम लिए कई नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है और उनकी पार्टी के प्रति वफादारी पर सवाल किया है। फिलहाल प्रतिमा यादव की पोस्ट से जहां यह पता चल रहा है कि समाजवादी पार्टी में सबकुछ पहले जैसा नहीं है, वहीं लोग अपनी टिप्पणी में प्रतिमा यादव के पोस्ट का समर्थन कर रहे हैं। इससे चर्चाओं का दौर भी चल पड़ा है।
प्रतिमा की सोशल मीडिया पर पोस्ट का अंश
1. कहां गया 2015 वाला तेवर। अम्बेडकरनगर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में जितने भी समाजवादी पार्टी के 2022 के विधायक और किसी भी पद के दावेदार हैं अगर वे अपने जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बनवा सकते तो उन्हें विधानसभा का टिकट लेने का कोई हक नहीं है। आखिर अपना चुनाव कैसे लड़ेंगे। इन सबका हम सभी सदस्यों को संरक्षण चाहिए। नहीं तो 2022 में ज्यादा दिन नहीं है। समाजवादी वोट पर सत्ता पक्ष जीतने का दावा कर रही है। आप सब को... चाहिए।
2. आज जब अजीत भैया को सभी छोटे बड़े नेताओं के साथ की जरूरत है तो लोग अपने विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं। ब्लॉक और विधानसभा स्तर की मीटिंग कर रहे हैं। तीन जुलाई तक आप सब अपना चुनाव नहीं जीत लेंगे। पर हां पंचायत अध्यक्ष जरूर बनवा सकते हैं। अभी हमारे पास समय है। हम लोग पूरा गेम पलट सकते हैं। आप सब से निवेदन है, आप सब साथ दीजिए।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know