*दीवानी न्यायालय के संचालन हेतु जारी किए गए नए दिशा निर्देश*        ===============================
 जनपद न्यायाधीश फैजाबाद ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए अधीनस्थ न्यायालय के संचालन हेतु नये दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । न्यायालयों  का संचालन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही निर्धारित समय अवधि में ऑनलाइन द्वारा किया जाएगा । 
 *सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रिचा वर्मा की प्रेस विज्ञप्ति* के अनुसार _25 मई_ को 11 से 12:30 बजे तक एवं 2 से 2:30 बजे  तक *जनपद एवं सत्र न्यायाधीश* , 12:30 से 2 बजे तक *अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी द्वितीय* , 11 से 12:30 बजे तक *सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय* एवं 12:30 से 2 बजे तक *न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम* द्वारा सुनवाई की जाएगी।                                                                                     _26 मई से 28 मई_ तक 11 से 12:30 बजे तक एवं 2 से 2:30 बजे तक *विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम शैलेंद्र वर्मा* ,12:30 से 2 बजे तक  *अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी द्वितीय शैलेंद्र सिंह यादव* , 11 से 12:30 बजे तक *सिविल जज (सीडि) द्वितीय भगवान दास गुप्ता* एवं 12:30 बजे से 2 बजे तक *न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय ज्योत्सना राय* द्वारा सुनवाई की जाएगी।             इसी प्रकार _31 मई से 4 जून_ तक 11 से 12:30 बजे तक एवं 2 से 2:30 बजे तक *विशेष न्यायाधीश पाक्सो  प्रथम शैलेंद्र वर्मा*  , 12:30 से 2 बजे तक *अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी प्रथम नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ,* 11 से 12:30 बजे तक *सिविल जज (सीडि) द्वितीय भगवान दास गुप्ता* एवं 12:30 से 2:30 बजे तक *न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय सुश्री ज्योत्सना राय* सुनवाई करेंगी।                                             
 *सिविल जज (सीडि) द्वितीय द्वारा* मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  , अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम , अपर सिविल जज (सी डि) द्वितीय ,  अपर सिविल जज (सी डि) तृतीय एवं *न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा* न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय , अपर सिविल जज (जू डि) सप्तम , अपर सिविल जज (जू डि) नवम , अपर सिविल जज (जू डि) एफटीसी , अपर सिविल जज (जू डि) महिलाओं के विरुद्ध कारित अपराध  एवं *न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा* न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम , द्वितीय , तृतीय ,अपर सिविल जज (जूडि) नवम ,अपर सिविल जज (जूडि) सप्तम ,अपर सिविल जज (जूडि) एफटीसी ,अपर सिविल जज (जूडि) महिलाओं के विरुद्ध कारित अपराध न्यायालयों से संबंधित कार्यों का निस्तारण एवं एवं सुनवाई की जाएगी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के सुगम संचालन  एवं किसी प्रकार की असुविधा होने पर कंप्यूटर अनुभाग में कार्यरत कर्मचारियों  से उनके मोबाइल नंबर 97952 92016 , 8604513259 एवं 9455356352 पर संपर्क भी किया जा सकता है।--------+++डाक्टर ए०के०श्रीवास्तव,  अयोध्या ब्यूरो चीफ++

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने