कोरोना संक्रमितों और लावारिस लोगों की सेवा में निस्वार्थ भाव से जुटे वाराणसी के अमन कबीर के कार्यों की चर्चा अब विदेशों में हो रही है। भारतीय मूल के जापानी व्यापारी गणेश यादव लोगों की नि:शुल्क सेवा के लिए उन्हें एक एंबुलेंस देंगे। व्यापारी ने शनिवार को जापान से अमन को खुद फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने आजमगढ़ में रहने वाले अपने पूर्व मैनेजर विजय यादव को एंबुलेंस खरीदने की जिम्मेदारी सौंप दी है। संभवता: एक सप्ताह में अमन को एंबुलेंस सौंप दी जाएगी।

मित्र की याद में दान कर रहे पांच एंबुलेंसगोरखपुर जिले के देवरिया गांव निवासी गणेश यादव राष्ट्रपति पुरस्कृत अपने स्वर्गीय मित्र हीरालाल यादव की स्मृति में पांच एंबुलेंस दान करेंगे। इसमें एक अमन कबीर को देंगे। बाकि चार एंबुलेंस को गोरखपुर में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हीरालाल यादव साइकिल यात्रा के माध्यम से भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा दुनिया के कई देशों में एक लाख किलोमीटर से अधिक साइकिल यात्रा कर चुके थे।

हीरालाल ने अमन का किया था जिक्र

हीरालाल जापान में रहने वाले अपने मित्र गणेश यादव से अमन का जिक्र किया था। बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सेवा करने वाले अमन की कहानी से गणेश काफी प्रभावित हुए। हिन्दुस्तान आने पर वो सबसे पहले अमन से मिलेंगे। इसके बाद वे अपने गृह आवास गोरखपुर जाएंगे।

पांच रेस्तरां और कई एजेंसी के मालिक है गणेश

जापान में गणेश यादव पांच रेस्टूरेंट चलते हैं। इसके अलावा उनके पास पोकलैंड, जेसीबी मशीन की एजेंसियां हैं। यादव पॉवर कॉरपोरेशन के नाम से उनकी एक कंपनी भी है। कई वर्षों से वह जापान में रहकर भारतीयों की मदद कर रहे हैं।

जापान में समाजसेवक के नाम से जाने जाते है गणेश


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने