NCR News:ग्रेटर नोएडा। जिला पंचायत सदस्य की पांच में से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी ने अपने नाम की हैं। वार्ड एक, तीन और पांच पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि, वार्ड दो से बसपा प्रत्याशी जयवती नागर और वार्ड पांच से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भाटी ने बाजी मारी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में थे।रिटर्निंग अफसर दिवाकर सिंह ने बताया कि वार्ड एक पर भाजपा प्रत्याशी मोहिनी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 4089 वोट के अंतर से मात दी। मोहिनी को 10,440 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहीं सरोज को 6351 वोट मिले। वहीं, वार्ड नंबर दो पर बसपा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन जयवती नागर ने 10,391 मत हासिल कर जीत दर्ज की। यहां मुकाबला रोमांचक रहा। इस कारण जीत का अंतर काफी कम रहा। जयवती ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गीता नागर (9614 वोट) को 777 वोट से हराया। उधर, वार्ड नंबर तीन पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश उर्फ देवा भाटी ने 4099 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।देवा भाटी को 9464 और प्रतिद्वंद्वी नफीस अहमद को 5365 वोट मिले। वार्ड नंबर चार पर निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भाटी देवटा ने 5312 वोट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सुनील भाटी को 13889 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी अवनेश भाटी को 8577 वोट मिले। वार्ड नंबर पांच पर भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी ने जीत दर्ज की। अमित चौधरी को 8084 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रोहताश (5814) को 2270 वोट के अंतर से हराया।पांच में से तीन सीटों पर कब्जा कर भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को भी अपने नाम कर लिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने