NCR News:गौतम बुद्ध नगर में हुए ग्राम पंचायत की 88 सीटों में से 40 पर महिलाओं ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। दो दिन पूर्व संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में गौतम बुद्ध नगर में महिलाओं के लिए 30 फ़ीसदी ग्राम पंचायतों में पद आरक्षित था लेकिन महिलाओं ने 44 फीसदी ग्राम पंचायतों पर कब्जा किया है।जिले की करीब आधी पंचायतों में महिलाएं ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इनमें से 15 ग्राम प्रधान वे महिलाएं हैं जिनके प्रतिद्ंवद्वी पुरुष थे। सबसे ज्यादा दादरी विकासखंड में 17 महिलाएं ग्राम प्रधान बनी हैं। बिसरख में 12 महिलाएं ग्राम प्रधान का चुनाव जीती हैं, जबकि जेवर क्षेत्र में 11 पंचायतों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है।जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर की 88 विजयी ग्राम पंचायत प्रधानों की सूची जारी की। बिसरख प्रखंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 24 है।30 फीसदी आरक्षण की बदौलत आठ ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इन आठ ग्राम पंचायतों के अलावा बिसरख में चार ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां महिलाओं ने पुरुषों को हराकर प्रधान पदों पर कब्जा किया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know