NCR News:दिल्ली एनसीआर में लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। शाम को दिल्ली एनसीआर में बारिश जैसे असार बन गए है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी चलने के साथ ही बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में जहां न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज की गई है वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 46 प्रतिशत दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने इससे पहले शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य और पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, झूंझुनू और फरीदाबाद के कुछ स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। ऐसे में देश की राजधानी में भी उसका असर देखा जा रहा है। तापमान में गिरावट से आमलोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने