प्रेस नोट थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या दिनाँक 20.01.2021
*दो गौ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार जिनके कब्जे से 24 राशि गौवंशी पशु व एक अदद चार पहिया वाहन बरामद*
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार के दिशा – निर्देशन, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण, श्री कोमल प्रसाद मिश्र क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर महोदय के कुशल निर्देशन के फलस्वरूप दिनाँक 19.01.2021 को श्री मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ उ0नि0 थाना प्रभारी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कि कुछ लोग टाटा डी0सी0एम0 में क्षेत्र के घूमन्तू गौवंशी जानवर को बांधकर, लादकर काटने के लिये बंगाल ले जा रहे है इस सूचना पर पुलिस टीम ने गुड्डू तिवारी की बाग ग्राम अलीपुर खजुरी पहुचकर हिकमत अमली का प्रयोग करते हुये मौके पर ही दो नफर अभियुक्त गण क्रमशः 1.संदीप कुमार तिवारी पुत्र स्व0 हृदयनाथ तिवारी 2.राजितराम उर्फ मुन्ना यादव पुत्र राम दुलारे यादव को गिरफ्तार किया गया तथा डी0सी0एम0 सं0 UP62 T 0874 में 24 राशि गौवंशीय जानवरों को खुले जंगल में अवमुक्त किया गया तथा डी0सी0एम0 को कब्जा पुलिस लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्तानुसार थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर उक्त दोनों अभियुक्तगण को वास्ते रिमान्ड मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण -*
1.संदीप कुमार तिवारी पुत्र स्व0 हृदयनाथ तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सहसा तिवारी का पुरवा मजरे अलीपुर खजुरी थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या
2.राजितराम उर्फ मुन्ना यादव पुत्र राम दुलारे यादव उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम सहसा तिवारी का पुरवा मजरे अलीपुर खजुरी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
*पंजीकृत अभियोग –*
1. मु0अ0स0 19/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0
बरामदगी- 1.24 राशि गौवंशीय जानवर, 5.एक अदद डीसीएम नं0- UP62 T 0874
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.व0उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 श्री शैलेश त्रिवेदी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
3.उ0नि0 श्री मनोज कुमार प्रजापति थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
4.का0 रामकुमार यादव थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
5.का0 आलोक कुमार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know