जनपद बलरामपुर- श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति बगिया बाबा मंदिर भगवतीगंज की एक बैठक मंदिर के हाल में की गई।
बैठक में अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि श्री गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है आगामी 14 सितंबर को श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा समिति बगिया बाबा मंदिर मे मूर्ति स्थापना के बाद पूजन अर्चन करके महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा कम समय में तैयारी पूर्ण करने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई 21 सितंबर को भगवतीगंज नगर में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से जुलूस निकालकर मूर्ति विसर्जन राप्ती घाट बिजलीपुर मंदिर पर की जाएगी इस मीटिंग में संरक्षण प्रवीण गुप्ता,अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर, उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, माधव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमर्त्य गुप्ता आदित्य, मोनू साहू, पवन कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, रिंकू कमलापुरी व बाल कमेटी की सभी टीम आदि लोग मीटिंग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know