बलरामपुर- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।
उपमुख्यमंत्री पाठक ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिवप्रताप सिंह एवं पुत्र अखिलेश सिंह ‘गुड्डू’ से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल व्यवहार,जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों से आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे।
 बृजेश पाठक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने