उतरौला बलरामपुर - नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित एच.आर.ए. इण्टर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने 'ग्रीन डे' बड़े ही उत्साह पूर्वक के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने हरे रंग की वेश भूषा पहनाकर और हरे रंग से सम्बन्धित विभिन्न प्रोजेक्ट व चार्ट पेपर तैयार किए। सिर पर हरे ताज लगाए हुए बच्चों के चेहरे आकाश में चमकते हुए सितारों की तरह चमक रहे थे। इस अवसर पर बच्चों ने कविता पाठ, रंग पहचानो प्रतियोगिता और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। बच्चों ने खेल-खेल में हरिया ली और पर्यावरण के महत्व को भी समझा।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक अंसार अहमद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धनकरते हुए और प्रकृति से प्रेम करने की प्रेरणा दी। ग्रीन डे' को सफल बनाने में प्राइमरी विंग की एच.ओ.डी. रिया गुप्ता, खुशी चौरसिया, पल्लवी एवं महताब आलम का विशेष योगदान रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know