उतरौला बलरामपुर- उतरौला के मोहल्ला आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के गांधी नगर में स्थित मिशन रोड पर नाली चोक के होने से घरों का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। इस गन्दे पानी और कीचड़ की वजह से मोहल्ले वासियों के साथ साथ राहगीरों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतनी दुर्गन्ध होने के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली कई दिनों से भटी हुई हैइसी वजह से घरों का गन्दा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। सड़क पर हर समय कीचड़ सा जमा रहता है।
इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। ब्लॉक, प्रेम सेवा अस्पताल, स्कूल और पूजा करने जाने वाले लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। गन्दा पानी के बहने से आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। खास कर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्ले वासी शहजादे,मोहम्म द तालिब, हसन रिजवी कायम मेहंदी, सुरेन्द्र कुमार मौर्या,अमरेश कुमार पांडेय,राहुल जायसवा ल,मोहम्मद निजाम पवन कुमार गुप्ता, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद अरशद और राहुल गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से नाली का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे इतनी दुर्गन्ध आती है कि घरों में रहना दुश्वार हो गया है। लोगों को संक्रमण बीमारियों का डर बना रहता है। पूर्व सभासद प्रत्याशी रक्षा राम यादव ने बताया कि नाली की सफाई के लिए नगर पालिका में शिकायत प्रार्थना पत्र कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नाली को नियमि त रुप से साफ सफाई कराई जाए, और संक्रा मण बीमारियों से बचने के लिए दवा का छिड़ काव किया जाए। आदर्श नगर पालिका के परिषद के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि टीम भेजकर नाली की सफाई का काम कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know