बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर व महाविद्यालय में संचालित एन सी सी इकाई और जिला आबकारी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व एन सी सी कैडेटों को नशा छोड़ो -जिंदगी जोड़ो की संकल्पता का शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,आबकारी निरीक्षक सदर आर डी वर्मा, आबकारी निरीक्षक तुलसीपुर प्रमिला रावत ने किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह कार्यक्रम लोगों को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकते हैं, पीड़ितों को पुनर्वास का मार्ग दिखाते हैं और परिवारों को बिखरने से बचाते हैं। आबकारी निरीक्षक सदर श्री वर्मा ने विद्यार्थियों को नशा छोड़ो-जिंदगी जोड़ो का मूलमंत्र देते हुए जीवन मे कभी भी नशा न करने का संकल्प दिलाया। अतिथियों का स्वागत डॉ आलोक शुक्ल ने किया जबकि महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ लवकुश पाण्डेय,सह परीक्षा प्रभारी डॉ सुनील कुमार शुक्ल, डॉ अमित वर्मा, डॉ अभिषेक कुशवाहा, डॉ शकुंतला सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रा, एन सी सी के कैडेट्स व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know