थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर निवासी मजीद ने बताया कि रविवार करीब 5 बजे दिन में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिसमें उनका बावन हजार नगद व लगभग एक लाख के जेवर सहित घर गृहस्ती में कपड़ा अनाज बर्तन,साइकिल जल गया।आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते देखते आग अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसमें रिजवान का मोटरसाइकिल साइकिल मोबाइल सहित पचास हजार रुपए का जेवरात सहित साथ पूरी गृहस्थी जल कर कर राख हो गई। इनके साथ ही बादशाह के घर में रखा एक लाख का जेवर सहित दो हजार नगदी अनाज बर्तन कपड़ा आदि, अली हुसैन छःहजार नगद बर्तन अनाज, सहित 70 हजार का जेवर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वकील का गृहस्ती चारा मशीन व लगभग़ अस्सी हजार के जेवरात सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल पीयूष कुमार ने बताया है कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know