बलरामपुर- बाल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के साथ आदर्श कंपोजिट विद्यालय का भ्रमण कर बच्चों के बीच गिफ्ट एवं चॉकलेट वितरित किए।
डीएम ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनसे उनकी पढ़ाई, खेलकूद एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की तथा उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने