अंबेडकर नगर ÷ भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शुक्रवार को मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता की उपस्थिति, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा के संयोजन, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह की अध्यक्षता और अल्प संख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष जावेद मलिक की संचालन में वक्फ बोर्ड संशोधन कानून सुधार जन जागरण अभियान की जिला बैठक सम्पन्न हुई।
        बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रवाद,एकात्म मानववाद के अन्तर्गत समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों की समृद्धिशाली बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही है। कहा कि वक्फ इस्लामी कानून के अंतर्गत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्मार्थ निधि है,जिसे भारत में वक्फ अधिनियम 2995 के तहत मान्यता प्राप्त और विनियमित किया जा सकता है। इस शब्द में इस्लामी कानून के तहत पवित्र,धार्मिक या धर्मार्थ कारणों से किए गए सभी दान शामिल हैं।वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने, मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोकने तथा धार्मिक स्वतंत्रता और समानता से संबंधित संवैधानिक चिंताओं को दूर करने के लिए बनाया गया है।2012 की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कर्नाटक में 22000 एकड़ वक्फ भूमि को अवैध रूप से बेच दिया गया या नाम मात्र कीमत पर लीज कर दिया गया।कर्नाटक में वक्फ बोर्ड घोटाले में कई कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। जिनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व सांसद धरम सिंह,नरसिंह राव सूर्यवंशी,विद्यायक आर,रोशन बैग और एन ए हरिश शामिल हैं।
         बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विजय विश्वकर्मा,कुमेल सिद्दीकी,इजहार खान,तबरेज खान,शमशाद अली,शमीम अहमद,मण्डल अध्यक्ष शशि द्विवेदी,गौरव श्रीवास्तव,अरविंद सिंह डिंपू,अशोक चौधरी,रमेश यादव, संदेश यदुवंशी,हरिदर्शन राजभर, हितेंद्र सिंह मुन्ना,उमाशंकर सिंह, हीरोज अहमद,अली अहमद,राजा खान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने