मैनपुरी स्थित च्यवन ऋषि आश्रम और चांदेश्वर महादेव मंदिर का
6.17 करोड़ रूपये से कराया गया पर्यटन विकास

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कल करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण


लखनऊ: 17 जनवरी, 2025


उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह कल 18 जनवरी को जनपद मैनपुरी में चांदेश्वर महादेव मंदिर तथा च्यवन ऋषि आश्रम प्रांगण में स्थित च्यवन ऋषि आश्रम औंछा के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन दोनों कार्यों पर लगभग 6.17 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हुई है। मैनपुरी में इन दोनों मंदिरों के प्रति श्रद्धालुओं की काफी आस्था है। विभिन्न पर्वों पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मैनपुरी के औंछा में स्थित च्यवन ऋषि आश्रम आस्था का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनकी सुविधाओं के लिए लगभग 4.92 करोड़ से घाट का विकास, रिटेनिंग वाल का कार्य, चेंजिंग रूम का कार्य, सत्संग हाल का निर्माण, टूरिस्ट शेल्टर, कार्यालय और डारमेट्री का कार्य, मंदिर का सौंदर्यीकरण, स्थलीय विकास कार्य शौचालय सहित अन्य कई कार्य कराए गए हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मैनपुरी जनपद में ही चांदेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां भी लगभग 1.26 करोड़ रुपये से पर्यटक सुविधाओं का विकास किया गया है। इनमें प्रवेश द्वार, मल्टीपर्पज हाल, मंदिर का सौंदर्यीकरण, लैंड स्केपिंग के अलावा कई और पर्यटक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के मामले में देश में पहले स्थान पर है। राज्य में स्थित धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों के साथ-साथ अन्य पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा हैं।
सम्पर्क सूत्र- केवल

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने