उतरौला बलरामपुर -
राप्ती नदी के बाढ़ से घिरे उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में गुरुवार को विधायक राम प्रताप वर्मा के द्वारा बाढ़ प्रभावित सभी परिजनो को राहत किट वितरण किया गया। क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। यहां के बाढ़ पीडि़तों को तात्कालिक राहत पहुंचाने के लिए  विधायक राम प्रताप वर्मा, उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार व तहसील के राजस्व विभाग के साथ पहुंचे थे। ग्राम रसूलाबाद सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल भी जाना।बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट भी वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित हर परिवारों को राहत किट पहुंचायी जायेगी। प्रभावित फसल का तहसील टीम के द्वारा सर्वे कराकर उनको मुआवजा भी दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा रहूंगा।
अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने का निर्देश भी दिया।


             हिन्दी संवाद न्यूज़ से
           असगर अली की रिपोर्ट
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने