राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दघेंटा बलदेव मथुरा में आयोजित रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश यादव ने सर हेनरी डुनेंट  के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वर्ष 2024 का रेड क्रॉस का थीम है- गिव की जॉय  और जॉय गिव रिवॉर्ड ।
 विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर अखिलेश यादव ने कहा कि रेड क्रॉस का मुख्यालय जिनेवा में है।मानवता, एकता स्वतंत्रता तटस्थता स्वैच्छिक सेवा सार्वभौमिकता निष्पक्षता आदि 7   मौलिक सिद्धांत पर  कार्य करती है। रेड क्रॉस की अहमियत कोरोना महामारी के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गई। रेड क्रॉस का मोटो मानवता के साथ शांति स्थापित करना है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में  हुई तथा 1992 में संशोधन कर 1994 में नियमों का गठन हुआ। रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य महामारी भूकंप काल बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण आने वाली परेशानियों में पीड़ितों की मदद करना है।
 स्कूली व महाविद्यालयी  छात्राओं व छात्रों में  सेवा भावना मानवता के साथ-साथ विभिन्न जानकारी से युक्त बनाकर  किसी भी आपदा में संघर्षरत रहने के लिए तैयार करना सबसे बड़ा उद्देश्य है साथी चुनौती भी है। फर्स्ट एड की जानकारी चिकित्सकीय  ज्ञान  तथा सेवा भावना की इच्छा पैदा कर विपत्ति के लिए तैयार किया जाना ही विधालय की पहली सीढी है। इस अवसर पर अवधेश कुमार जनार्दन राजभर बृजेश कुमार, उपेंद्र, पुष्पेंद्र , अंकित,आकाश, अमन खुशी रंजन,तुलसी,डॉली,गुंजन, उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने