Sandeep Yadav Up Head Entertainment Hindi Samvad News
अंबेडकर नगर,
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष   शोभा राम यादव जी के पूज्यनीय माता जी का  स्वर्गवास पैतृक आवास हजियापुर बनियानी पर आज हो गया।इनकी  माता जी लगभग 65 वर्ष की थी। जिनका इलाज लखनऊ से चल रहा था। जिनका अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर किया गया। मौके पर सूचना मिलते ही संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं गांव के सभी प्रबुद्ध जन विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए महादेवा घाट पर पहुंच गए। इस अपार संकट की घड़ी में संगठन और गांव के लोग मजबूती के साथ शोभाराम यादव जी के साथ खड़े हैं। शोभाराम यादव जी बहुत ही सरल और तेजतर्रार युवा साथी हैं, सभी लोगों के दु:ख- सुख में सदैव मजबूती के साथ खड़े रहते हैं, क्योंकि हर इंसान को अपने व्यवहार और चरित्र के कारण ही सम्मान मिलता है।  संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी   विवेक यादव प्रदेश महासचिव ने कहा कि पूरा संगठन सदैव शोभाराम यादव जी के साथ है, इस अपूर्णीय क्षति की तो पूर्ति हम नहीं कर सकते हैं, भगवान उनकी आत्मा को स्वर्ग में स्थान दें, लेकिन हम और हमारा संगठन शोभाराम यादव जी के  साथ सदैव खड़ा  है, मौके पर राम शिरोमणि यादव (एडवोकेट )जिला महासचिव अखिल भारतीय यादव महासभा अम्बेडकर नगर , राजनाथ सिंह यादव, सुरेश यादव, चंद्रेश यादव, संतोष यादव, रितेश यादव, महेंद्र यादव, राम सुरेश यादव आदि लोगों ने पहुंच कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कृपया किसी भी प्रकार की खबर को प्रकाशित कराने एवं  हिंदी- संवाद- न्यूज़ से जुड़ने के लिए संपर्क करें-9455148926

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने