प्रेस विज्ञप्ति

                                                                   अयोध्या।
पूरा ब्लॉक परिसर बना 150 नव दंपतियों के नवजीवन की शुरुआत का साक्षी।नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के संयुक्त निर्देशन में आयोजित हुआ "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना"अंतर्गत 'सामूहिक विवाह समारोह' कार्यक्रम।कार्यक्रम में शामिल होकर 150 नव दंपतियों ने की अपनी गृहस्थी की शुरुआत।नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने नव-दंपतियों को दी सुखी वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं और बधाई।कार्यक्रम में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सिंह,सभी ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ब्लॉक के बीडीओ,सभी कर्मचारी व बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद।सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सकुशल संपन्नता पर ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता व सर्वधर्म समभाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम से नवजीवन शुरू कर रहे सभी नव दंपतियों को सुखद जीवन की शुभकामनाएं और कार्यक्रम सकुशल संपन्न करने के लिए सभी सम्मानित प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने