जौनपुर। राहुल गांधी के विचारों को हर घर तक पहुंचाएं- बृजेन्द्र मिश्रा

जौनपुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यलय पर हुई। मुख्य अथिति प्रदेश सचिव जिला प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा मे जिस तरीके से पूरा देश राहुल गाँधी  के साथ बीजेपी सरकार के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है, निश्चित तौर पर आने वाला कल कांग्रेस का है।
      
भारत जोड़ो यात्रा अभियान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू किया जा रहा, जिसका उद्देश्य राहुल के विचारों को और बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को हर घर हर दरवाजे पर पहुंचाना है।उन्होंने जिला, शहर और सभी फ्रंटलो को ये निर्देशित किया की जौनपुर में ये अभियान हर घर हर बूथ तक पहुचे, नगर पालिका एवं नगर पंचायत का चुनाव मे आवेदन किए सभी आवेदको को कहा की इस अभियान में आपके किए गए कार्यों की समीक्षा प्रदेश मुख्यालय द्वारा की जाएगी और उस आधार पर टिकट वितरण मे प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ने कार्यकर्ताओ से अपील की जनता देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने की एवं संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। तिलकधारी निषाद, राकेश उपाध्याय, देवराज पाण्डेय, मुफ्ती मेहंदी, सन्दीप निषाद, रमेश पाल, अजय सोनकर, अमित मिश्रा, अमन सिन्हा,राजकुमार गुप्ता, आदिल, राकेश सिंह, अभिमन्यु तिवारी, अली हैदर, आजम जैदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने