प्रदेश में अब तक 3.29 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूँ की खरीद

अब तक 86333 किसानों को किया गया लाभान्वित

आगामी 30 जून तक की जाएगी गेहूँ खरीद



लखनऊ: 16 जून, 2022

प्रदेश सरकार रबी खरीद वर्ष 2022-23 के तहत किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए 2015 रूपये प्रति कुन्तल की दर से गेहूँ की खरीद कर रही है। इसके लिए विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 328949.50 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है, जिससे अब तक 86333 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा इसके एवज में किसानों को 615.111 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से 30 जून, 2022 तक गेहूँ की खरीद की जायेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने