राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), माध्यमिक शिक्षा श्रीमती गुलाब देवी 06 व 07 मई, 2022 को जनपद गोरखपुर तथा देवरिया के भ्रमण पर

लखनऊः 05  मई, 2022

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश श्रीमती गुलाब देवी 06 मई 2022 को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगी। इसके बाद प्रेस वार्ता करेगी। मंत्री जी एकीकृत कोविड कमाण्ड सेन्टर/ कलेक्ट्रेट गोरखपुर का निरीक्षण करेंगी। इसके उपरान्त गौशाला/कान्हा उपवन/गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा। सायं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बिजली घर का निरीक्षण किया जायेगा। किसी ग्राम में रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी।
मंत्री जी 07 मई, 2022 को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जनपद देवरिया में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा/विभागीय बैठक जिसमें जनपद स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगें। कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करंेगी। सायं कोविड कमाण्ड सेन्टर एवं अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। तहसील/ब्लाक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करंेगी। किसी ग्राम में विकास कार्य का निरीक्षण व जनता से भेंट/वार्ता करेंगी। मा0 मंत्री जी 08 मई को लखनऊ वापस आयेंगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने