हिन्दीसंवाद के लिए असगर अली की रिपोर्ट

"बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से अपना दल व भाजपा समर्थित प्रत्याशी व राज्यमंत्री पल्टूराम को जिताने के लिए अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को उतरौला के गिद्धौर के लंगड़ीजोत में जनसभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं चलाकर गरीबों, किसानों मजदूरों व व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास के काम कराए हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की सुरक्षा के मामले में प्रदेश सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उससे मनचलों और दुराचारियों के हौसले पस्त हो गए हैं। तीन तलाक जैसी बुरी प्रथा को भाजपा सरकार ने समाप्त किया है। स्त्रियों को आगे आकर अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा को वोट देना होगा। इस समय पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। अब तक हुए पांच चरणों के मतदान में बीजेपी गठबंधन अन्य दलों को पीछे छोड़ चुका है।
गठबंधन की सरकार ने सबको साथ लेकर काम किया है। हर गरीब परिवार को किसी न किसी योजना का लाभ मिला है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम हुआ। प्रदेश में सरकार ने यह तय किया है कि नौजवानों को रोजगार व उद्योग धंधे के लिए ऋण देकर आत्म निर्भर बनाया जाए। अच्छी सड़कें, भरपूर बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अपराधियों से सुरक्षा देने का काम भाजपा ने किया है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के शासन काल में गुंडे माफिया हावी थे। सरकारी राशन पर बिचौलियों का कब्जा था। गरीबों की जमीनें विधायक व उनके गुर्गे कब्जा कर लेते थे। कहीं सुनवाई नहीं होती थी। केंद्र और राज्य सरकारों ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की रूपरेखा ही नहीं बनाई, बल्कि धरातल पर उसे साकार भी किया।
विधानसभा प्रत्याशी पल्टूराम के पक्ष में भा�

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने