अम्बेडकर नगर÷ बदलते परिवेश में आईटी और सोशल नेटवर्किंग साइट की महत्वपूर्ण भूमिका सभी क्षेत्रों में स्थापित हो चुकी है।सामाजिक कार्य,सेवा कार्य के साथ साथ राजनैतिक क्षेत्र में भी सोशल मीडिया और आईटी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली है।ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत सजग और क्रियाशील रहना होगा।आने वाला समय हम सभी के लिए बड़ी चुनौती वाला है।भाजपा कार्यकर्ता हर चुनौती का सामना बड़ी कुशलता से करने में सक्षम हैं।
           उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया और आईटी विभाग की जिला और विधान सभा स्तर के पदाधिकारी गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में राष्ट्रीय सोशल मीडिया के गुजरात प्रदेश पूर्व संयोजक/अवध क्षेत्र के प्रवासी डाक्टर पंकज शुक्ल ने व्यक्त किया।
        भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न बैठक में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डाक्टर शुक्ला ने कहा कि भाजपा के कुशल कार्यकर्ता समाज और संगठन हित में निरंतर कार्य कर अपनी जगह बना चुके हैं।भाजपा इन्हीं कुशल सोशल मीडिया और आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पुनः सत्ता में आयेगी।
     अवध क्षेत्र के सोशल मीडिया संयोजक आयुष वाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि अवध क्षेत्र सोशल मीडिया और आईटी विभाग चुनावी कुरुक्षेत्र में भाजपा को सफलता दिलाने के लिए कृत संकल्पित है।सोशल मीडिया और आईटी विभाग के कार्यकर्ता चुनाव में अपनी पूरी क्षमता से संगठन द्वारा अपेक्षित कार्य कर भाजपा की समाज हित में किए गए कार्यों को प्रचारित और प्रसारित करेंगे।
       बैठक का शुभारंभ उपरोक्त नेताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से जिला सोशल मीडिया संयोजक साश्वत मिश्र, जिला आईटी विभाग संयोजक मनीष मिश्र,सह जिला संयोजक दीपक तिवारी,सत्य देव तिवारी, उदाधी तिवारी,कुलदीप अग्रहरि, रिंशू सोनी,सौरभ टंडन,उमाकांत तिवारी,रोहित सिंह,दीपक वर्मा,अनूप मद्धेशिया,दीपक निषाद,राहुल पांडेय,विपिन पाण्डेय,आदर्श शुक्ला,राजू गौड़,प्रमोद कुमार, जिला जीत,ऋषभ चतुर्वेदी,राजेश कुमार,अमित मौर्य,दुर्गेश शर्मा,संदीप पटवा,राज बहादुर चौबे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने