भाजपा काशी क्षेत्र में बूथ पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ रविवार को हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने परेड कोठी (मलदहिया) स्थित अपने बूथ संख्या 302 से शुभारंभ की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथ क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक लोगों की घर की दहलीज पर दस्तक दी। शुरुआत में उनके घर पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार का स्टीकर लगाया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वस्यक लोगों को 7505403403 पर मिस्ड काल कराकर उन्हें भाजपा परिवार से जोड़ा गया। नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया।महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख सदस्य बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक बूथ समिति को 100 सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। इसके तहत पार्टी ने 21, 27 व 28 नवंबर को बूथों पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का बारीकी से अवलोकन और फार्म छह के माध्यम से नए मतदाता बनाने का कार्य पूरी शिद्दत से करने की अपील की। अभियान में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, अनुपम पांडेय, विश्वनाथ गुप्ता, राजेंद्र यादव, किशन सेठ, तारक नाथ, संदीप अग्रहरि आदि मौजूद थे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने