*पति के वापस लौट के ना आने पर भी व्रत रखकर किया करवा चौथ का पूजन*


बहराइच। जनपद के विकासखंड पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत अपने गायब पति के आज भी इंतजार में करवा चौथ का व्रत धारण कर उनके दीर्घायु की कामना रखती है ।ये महिलाएं।मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जहां आज भी 15 से 20 वर्षों से इनके पति गायब हैं ।फिर भी अपने पति के दीर्घायु के लिए वर्ष में एक बार करवा चौथ का व्रत सुहागिनी लेकर अपने पति के जीवित रहने की उम्मीद कर रही हैं ।पयागपुर विकास खंड के ग्राम पिपरी दाखिला सरसा निवासी भूपेंद्र भूषण शुक्ला 25 वर्ष पूर्व प्रदेश जाने के बाद घर वापस नहीं लौटे परंतु उनकी विवाहिता सुशीला देवी उम्र 60 वर्ष आज भी अपने पति के लिए करवा व्रत धारण कर दीर्घायु की उम्मीद लिए बैठी है। ग्राम पंचायत सेवड़ा  निवासी रामसमुझ 16 वर्ष पूर्व से अचानक गायब हो गए जो लौट कर घर नहीं पहुंचे उनकी विवाहिता तारा देवी उनके लिए व्रत रख कर पुनः घर लौटने की आज भी राह देख रही हैं। उसे अभी भी यह उम्मीद है ।कि यदि कहीं होंगे तो कभी न कभी जरूर आएंगे इसी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिकोलिया निवासी रामदेव यादव 18 वर्ष पूर्व मजदूरी के लिए प्रदेश गए फिर लौटकर घर नहीं आए और उनका आज तक कोई अता पता नहीं फिर भी उनकी विवाहिता राजवंतीराह देख रही और करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इकबाल निवासी फर्दा सुमेरपुर 20 वर्ष पूर्व से गायब चल रहे हैं ।उनकी पत्नी आज भी सत्य पर पैर जमाए हुए बैठी है।और अपने गायब पति की फोटो देख कर पूजा कर और वर्ष में आने वाले पर्वों पर व्रत रखकर दीर्घायु की कामना करती रहती है। इस प्रकार आधा दर्जन युवक 15 से 20 वर्ष पूर्व से लापता है। 
फिर भी उनकी विवाहिता उनका ध्यान कर व्रत धारण कर पति के दीर्घायु की कामना करती रहती हैं। सतयुग त्रेता द्वापर में भी स्त्री धर्मपारायण होती थी । वहीकलयुग में  भी महिलाएं अपने सत्य पर बैठी पति का ध्यान कर उनके चरणों की पूजा के साथ दीर्घायु होने की सपना साकार कर रही हैं।



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने