विगत दिवस फोरम के प्रतिनिधि मण्डल ने सदर विधायक प्रकाश चन्द्र द्विवेदी से उनके बांदा कार्यालय में मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा
बांदा। मुख्यमंत्री को संबोधित महर्षि वामदेव नगर एक्शन फोरम के ज्ञापन को सदर विधायक ने प्रबल संस्तुति के साथ अग्रसारित करते हुए मुहिम की सफलता के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया है।
उल्लेखनीय है कि शहर व जिला बांदा का नाम बदलकर महर्षि वामदेव नगर रखे जाने की मुहिम
त्रिवेणी फाउंडेशन ट्रस्ट से सम्बद्ध महर्षि वामदेव नगर एक्शन फोरम के द्वारा चलाई जा रही है, जिसे समाज के हर वर्ग का जोरदार समर्थन मिल रहा है। विगत दिवस फोरम के प्रतिनिधि मण्डल ने सदर विधायक प्रकाश चन्द्र द्विवेदी से उनके बांदा कार्यालय में मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा जिसे सदर विधायक ने सहर्ष अपनी प्रबल संस्तुति के साथ अग्रसारित कर दिया। इस प्रतिनिधि मण्डल में फोरम के संरक्षक मंडल के सदस्य पुत्तन तिवारी वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, संयोजक अनूप सक्सेना,सह संयोजक/मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला,सह संयोजक मुकेश गुप्ता सहित अनेक समर्पित समर्थक सम्मिलित रहे।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
          रोशन कुशवाहा ( जिला संवाददाता  )
  ,          मो.📞..96285 11315

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने