NCR News:लो फ्लोर डीटीसी बस घोटाले के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन कर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के बर्खास्त करने की मांग की। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखड़ा ने बस घोटाले की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और परिवहन इस्तीफे की मांग की।विरोध प्रदर्शन से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजघाट पर एकत्रित हुए और फिर वहां से केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली सचिवालय तक गए। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली की हर क्षेत्र में हालत बद से बदतर हुई है। गत 4 वर्षों में करोड़ों के बजट के बावजूद दिल्ली के लिए बस नहीं खरीदी गई। बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता ने जो आरोप लगाए उसका सरकार के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know