बलरामपुर- आज दिनांक 16 दिसम्बर को गोंडा टाउन हॉल में आयोजित 'मंडलीय युवा उत्सव 2025-26' (युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित) में हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञान प्रदर्शनी (प्रथम स्थान):
आदित्य दुबे और उनकी टीम (प्रियांशी गुप्ता, फरिहा शफ़ीक़ और मानसी तिवारी) ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ ही टीम का चयन अब राज्य स्तर (State Level) की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
 भाषण प्रतियोगिता (द्वितीय स्थान):
ज़ैनब रफ़ीक़ ने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला का प्रदर्शन करते हुए मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के मैनेजर जे पी एस तोमर, प्रिंसिपल हेमंत कुमार तिवारी व अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनायें व आशीर्वाद प्रदान किया है। साथ ही बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले अध्यापक शिवांक पांडेय को भी शुंभकामनाएँ दी हैं। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने