उतरौला बलरामपुर-  सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना गैडास बुजुर्ग थानाअध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन-शक्ति  अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक साजिद इमाम कांस्टेबल करम चन्द्र यादव कांस्टेबल अनिल कुमार, महिला आरक्षी सुमन लता सरोज महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह के द्वारा जूनियर विद्यालय बनकटवा मे बच्चों तथा गांव की महिलाओ को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना,वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के  बारे में जानकारी दी गई। तथा सभी महिलाओ को महिला अपराध महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में भी बताया गया, तथा साइबर  अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया।1090, यूपी आपातकालीन 112, एम्बुलेंस सेवा 102/ 108, महिला हेल्प लाइन181व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उन से होने वाले दुष्परिणा मों के सम्बन्ध में व  यातायात नियमों के बारे में,बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में भी जागरूक किया गया। वाहनों की चेकिंग कर नियम के विरुद्ध पाए गए वाहनों का ई-चालान भी किया गया, तथा मनचलों के विरुद्ध लफंगा डोजर की कार्यवाही की गयी। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने