बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज के सांस्कृतिक समिति के संयोजकों की आवश्यक बैठक शुक्रवार को महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 31 जनवरी से 07 फरवरी तक संस्थापक सप्ताह समारोह मनाये जाने का निर्णय लिया गया। वहीं 05 फरवरी की शाम को अन्तरसंकाय विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थापक सप्ताह समारोह महाविद्यालय में एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह संस्थापक सप्ताह महाविद्यालय के आदि संस्थापक महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने अवगत कराया कि पूर्व में यह समारोह 01 जनवरी से 07 जनवरी तक मनाया जाता था लेकिन सेमेस्टर परीक्षाओं के कारण अब यह 31 जनवरी से 07 फरवरी तक मनाया जायेगा। सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने बताया कि संस्थापक सप्ताह के अंतर्गत एकल गायन, एकल नृत्य, रंगोली, मेहंदी, आशुकविता, आशुभाषण, हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद,चित्रकला, फेस पेंटिंग, क्राफ्ट,वीडियोग्राफी, क्विज व एकांकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। वहीं 05 फरवरी की शाम अन्तरसंकाय विविधा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें कला संकाय, विज्ञान संकाय,वाणिज्य संकाय व शिक्षक शिक्षा संकाय के मध्य सुर और ताल का महामुकाबला होगा। मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह व पूर्व सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संयोजकों व सदस्यों से अपील करते हुए आवश्यक सुझाव दिये। बैठक में प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय के निर्देशन में सभी संकायों के संयोजक व सह संयोजक भी नामित किये गए। कला संकाय का संयोजक डॉ स्वदेश भट्ट को तथा लेफ्टिनेंट( डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान व मणिका मिश्रा को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। विज्ञान संकाय में डॉ आकांक्षा त्रिपाठी को संयोजक एवं डॉ वर्षा सिंह व अभिजीत पाण्डेय को सह संयोजक, शिक्षक शिक्षा संकाय में डॉ राम रहीस को संयोजक एवं प्रो0 एस पी मिश्र व डॉ मिथलेश मिश्रा को सह संयोजक तथा वाणिज्य संकाय में डॉ के पी मिश्र को संयोजक एवं डॉ पवन कुमार सिंह व सिद्धार्थ मोहन्ता को सह संयोजक बनाया गया है।
इस अवसर पर प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा, डॉ आलोक शुक्ल, डॉ अवनीन्द्र दीक्षित,डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ रमेश शुक्ल,डॉ बी एल गुप्त, पूजा मिश्र, डॉ अनुज सिंह,डॉ के के सिंह व डॉ वंदना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know