बलरामपुर- जनपद में संचालित बलरामपुर तथा बजाज ग्रुप की तीन चीनी मिलों के करीब डेढ़ हजार वेज बोर्ड कर्मचारियों को अब प्रतिमाह 2149 अधिक वेतन मिलेगा। यह निर्णय चीनी मिलों के श्रमिक संगठनों, सेवायोजकों और श्रम कमेटी के अध्यक्ष के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में लिया गया है। बलरामपुर चीनी मिल के मजदूर नेता सुधांशु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिन कानपुर में श्रम आयुक्त मारकंडे शाही की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है। चीनी मिल के वेज बोर्ड कर्मचारी के वेतन की मांग अक्टूबर 2022 से लंबित थी। काफी प्रयास के बाद यह निर्णय सर्वसम्मति से ले लिया गया है। अब कर्मचारियों को अक्टूबर 2022 से अब तक का एरियर भी करीब 90000 रुपए मिलेगा। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आईएनडीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि चीनी मिल वेज बोर्ड कर्मचारियों को अभी तक बहुत कम वेतन मिल रहा था। इस निर्णय से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा और उनकी तथा उनके परिवार कीजिंदगी बेहतर होगी। चीनी मिल वेझ बोर्ड कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए श्रमिक संगठनों के नेताओं के प्रति आभार जताया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know