बलरामपुर- मा० सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 18 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है। भ्रमण के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, जागरूकता कार्यक्रम तथा निरीक्षण कार्य किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे किसी चिकित्सालय का  निरीक्षण, इसके उपरांत 11:00 बजे विकास खंड सभागार, सदर बलरामपुर में महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर जागरूकता चौपाल एवं गोद भराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। 
दोपहर 12:30 बजे विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
इसके पश्चात अपराह्न 03:00 बजे वन स्टॉप सेंटर, बलरामपुर तथा 04:00 बजे जिला कारागार, बलरामपुर का निरीक्षण किया जाएगा।
इस दौरान सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने