बलरामपुर- आज दिनांक-22.11.2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार  द्वारा  थाना महराजगंज तराई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केंद्र व अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया व कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। 
तत्पश्चात महोदय द्वारा आरक्षी बैरक तथा थाना आवास , मेस आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
 इस दौरान क्षेत्राधिकारी ललिया   डीoकेo श्रीवास्तव प्रभारी निरीo थाना महराजगंज तराई श्री सन्तोष तिवारी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने